मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

जनपद देवरिया के समस्त ब्लाकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती हेतु शिविरों का आयोजन 13 अक्टूबर से प्रारम्भ।

रिपोर्ट: B news•10 October 2022
0 बार देखा गया
जनपद देवरिया के समस्त ब्लाकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती हेतु शिविरों का आयोजन 13 अक्टूबर से प्रारम्भ।
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि13 अक्टूबर से जनपद देवरिया के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लि0 लखनऊ के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी।
विकास खण्ड मुख्यालयों पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई है, जिसमें विकास खण्ड बनकटा में 13 अक्टूबर 2022 को,
विकास खण्ड भाटपाररानी में 14 अक्टूबर को,
, विकास खण्ड भटनी में 15 अक्टूबर को,
विकास खण्ड भागलपुर में 16 अक्टूबर को,
विकास खण्ड सलेमपुर में 17 अक्टूबर कोे,
विकास खण्ड लार 18 अक्टूबर कोे,
विकास खण्ड बरहज में 19 अक्टूबर को,
विकास खण्ड भलुअनी में 20 अक्टूबर को,
विकास खण्ड बैतालपुर में 21 अक्टूबर को,
विकास खण्ड गौरीबाजार में 22 अक्टूबर कोे,
विकास खण्ड रुद्रपुर में 23 अक्टूबर को,
विकास खण्ड तरकुलवा में 24 अक्टूबर को,
विकास खण्ड रामपुर कारखाना 25 अक्टूबर को,
विकास खण्ड पथरदेवा 27अक्टूबर को,
विकास खण्ड देसही डेरा 28 अक्टूबर को ,
विकास खण्ड देवरिया सदर 29 अक्टूबर 2022 को भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं।
इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए मूख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे।
भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार सम्बन्धित ब्लाकों में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए रू0 350/- जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि शिविर से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने हेतु मो0नं0- 9125973571 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, नौकरी
▶ B News App Install करें