मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

deoria news भारी बारिश के बावजूद भी डीएम ने जनता दर्शन में की सुनवायी

रिपोर्ट: B news•15 September 2022
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनता दर्शन के दौरान आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं की गहनता से सुनवायी की तथा उसके सम्यक समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बीती रात से आज सुबह तक हुई लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी आज प्रातः 10 बजे अपने कार्यकक्ष में पहुॅचें। विषम मौसमी स्थितियों के बीच फरियादी जिलाधिकारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी को देख उन्होने राहत की सांस ली और अपनी समस्याओं के समाधान की आस बंधी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज कुल 17 प्रकरण जनता दर्शन के दौरान आये।


जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद फरियादियों का आना प्रशासन के प्रति उनकी उम्मीद को व्यक्त करता है, ऐसे में उनकी आशाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं आईजीआरएस में आने वाले सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना अनिवार्य है। सभी अधिकारी शिकायती प्रकरणों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेगें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कडी कार्रवाई की जायेगी।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें