मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●सुपर ओवर में देवरिया का धमाका : देवरिया क्रिकेट क्लब ने जीती अंडर-19 की ट्रॉफी●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?
B news बी न्यूज़

सुपर ओवर में देवरिया का धमाका:देवरिया क्रिकेट क्लब ने जीती अंडर-19 की ट्रॉफी

रिपोर्ट: B news•29 November 2026
0 बार देखा गया
सुपर ओवर में देवरिया का धमाका : देवरिया क्रिकेट क्लब ने जीती अंडर-19 की ट्रॉफी
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम मल्ल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि रणवीर ठाकुर ने 21 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट अकाद

मी की टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। नीना थापा क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रतीक कुमार ने 38 और आर्यन यादव ने 37 रन बनाए। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ, जिसमें देवरिया क्रिकेट क्लब ने बाजी मार ली।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। देवरिया क्रिकेट क्लब के शुभम मल्ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतीक कुमार को बेस्ट बल्लेबाज, अक्षय शाही को बेस्ट गेंदबाज, प्रिंस सिंह को बेस्ट विकेटकीपर और अर्णव निषाद को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता की विजेता देवरिया क्रिकेट क्लब को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता नीना थापा क्रिकेट अकादमी को 7 हजार 500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

रोमांचक फाइनल और सुपर ओवर में मिली जीत के साथ देवरिया क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: B news बी न्यूज़
▶ B News App Install करें