मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

्छिक अभियान में देवरिया प्रदेश में दूसरे स्थान पर

रिपोर्ट: B news•29 August 2022
0 बार देखा गया
deoria news आधार एकत्रीकरण के स्वैच्छिक अभियान में देवरिया प्रदेश में दूसरे स्थान पर
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

प्रदेश में चल रहे मतदेय केंद्र संभाजन एवं आधार एकत्रीकरण के स्वैच्छिक अभियान की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल संभाजन एवं आधार एकत्रीकरण के स्वैच्छिक अभियान को आयोग की मंशानुरूप पूरी निष्ठा के साथ क्रियान्वित किया जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आधार एकत्रीकरण के स्वैच्छिक अभियान में जनपद देवरिया के प्रगति की प्रशंसा की। हमीरपुर के पश्चात देवरिया आधार एकत्रीकरण के अभियान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर चल रहा है। जनपद के 39.52 प्रतिशत मतदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से आधार उपलब्ध करा दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त बीएलओ को आधार एकत्रीकरण के अभियान के दौरान फॉर्म 6 बी अनिवार्य रूप से भरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-7 के माध्यम से शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं के नाम का शोधन भी किया जाए।

मतदेय स्थलों का संभाजन करते समय मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मतदाताओं को अधिकतम 2 किमी की दूरी के भीतर मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के मानक का ध्यान रखा गया है। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। यदि भौतिक सत्यापन में किसी मतदेय स्थल के संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित होने का मामला प्रकाश में आता है तो ऐसे पोलिंग स्टेशन को परिवर्तित कर विधानसभा क्षेत्र के अंदर ही स्थापित किया जाएगा। दिव्यांगजनों और अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान स्थल पर रैंप की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

जिलानिर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ एनआईसी में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम, ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम संजीव उपाध्याय, सहायक निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद अंसारी, एसडीएम महेंद्र कुमार, तहसीलदार आनन्द नायक सहित विभिन्न अधिकारी शामिल हुए।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें