मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

deoria news खाद सुरक्षा औषधि प्रशासन ने कुकिंग आयल का बाजारों में देखा गुणवत्ता 15 दुकान का लिया गया नमूना

रिपोर्ट: B news•29 August 2022
0 बार देखा गया
deoria news खाद सुरक्षा औषधि प्रशासन ने कुकिंग आयल का बाजारों में देखा गुणवत्ता 15 दुकान का लिया गया नमूना
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के खाद्य विभाग ने रीयूज्ड कुकिंग आयल के ऊपर अभियान चलाते हुए गौरी बाजार चौराहे पर कुल 15 स्ट्रीट फूड वेंडर्स, फूड कोर्ट्स तथा समोसा पकौड़ी इत्यादि बनाने वाले छोटे खाद्य कारोबार कर्ताओं के रीयूज्ड कुकिंग आयल की जांच DOM 24 मशीन द्वारा की गई। जाँच में 14 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के TPM (टोटल पोलर मटेरियल ) 20 से नीचे पाए गए तथा एक खाद्य पदार्थ विक्रेता का टीपीएम 25 पाया गया जिसका 1 लीटर तेल मौके पर ही नष्ट कराया गया।
मौके पर उपस्थित जनसमूह को बार-बार खाद्य तेलों के लगातार प्रयोग एवं उससे उत्पन्न होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया ,कि वर्तमान में इस प्रकार के तेल में तले हुए खाद्य पदार्थ गंभीर बीमारियां प्रदान कर रहे हैं अतः तेल का अधिकतम उपयोग केवल तीन बार होने के उपरांत उसको नष्ट कर दिया जाए। उपरोक्त टीम में मुख्य खाद्यसुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव एवं खाद्य सहायक राम भरत शामिल रहे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें