Deoria News: देवरिया: सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मदद को पहुंचे विश्व विजय निषाद, इलाज का दिलाया भरोसा

देवरिया। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अकटहिया उर्फ मटियारी निवासी करीब 60 वर्षीय आजाद विश्वकर्मा पिछले छह वर्षों से सिर में ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे हैं। गरीबी और आर्थिक तंगी के चलते परिवार उनका बेहतर इलाज कराने में असमर्थ था।

पीड़ित परिवार की परेशानी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद आजाद विश्वकर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की और उनके बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को अब मदद की उम्मीद जगी है। विश्व विजय निषाद के इस कदम से परिजनों को राहत मिली है। अब परिवार को उम्मीद है कि आजाद विश्वकर्मा का बेहतर उपचार हो सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments