बैतालपुर राजकीय आईटीआई में महिला रोजगार मेले का आयोजन, 45 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन

देवरिया, 15 सितंबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैतालपुर में मंगलवार को महिला अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


रोजगार मेले में कुल 120 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मेले में शामिल दो कंपनियों द्वारा दोपहर 2 बजे तक 45 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में औरा चौरी के ग्राम प्रधान विजय सिंह, बैतालपुर के सभासद अजय पाण्डेय तथा महुआवा के ग्राम प्रधान चन्दपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के प्रधानाचार्य वी.के. सहाय के तत्त्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का संयोजन प्लेसमेंट प्रभारी बालकृष्ण गोड़ एवं कार्यदेशक राम दुलारे मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका, वे निराश न हों और लगातार मेहनत करते रहें।
रोजगार मेले को सफल बनाने में अशोक आनन्द, कुणाल किशोर, गिरिश चन्द सहित संस्थान के अन्य कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments