मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली प्रोत्साहन राशि और मेडल

देवरिया। स्वर्गीय श्री हरि शंकर पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी स्मृति संस्थान की ओर से शनिवार को ग्राम माझा नरायन/मनियापूरा, देवरिया में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम कर्नल राम मोहन पाण्डेय के आवास पर आयोजित हुआ, जहां हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हाई स्कूल परीक्षा में संगिनी पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹5000 की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं अभिजीत मौर्य को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ₹3000 तथा खुशी पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ₹2000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।


इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रकृति कुशवाहा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹5000, कृष्ण प्रजापति को द्वितीय स्थान पर ₹3000 तथा निर्भय पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ₹2000 की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल राम मोहन पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन उनके स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति को समर्पित एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है तथा विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रोत्साहन मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनके मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन से समाज को नई दिशा मिल सकती है।


उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान की ओर से भविष्य में शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सके।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, ग्रामवासियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर कर्नल राम मोहन पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, ग्राम प्रधान निबाँ, संदीप सिंह (ग्राम धर्मपुर), अनिरुद्ध पाण्डेय एवं राधामोहन पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने किया।


इस अवसर पर कृष्णमोहन पाण्डेय, राम मनोहर पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, अवधेश मौर्य, दिव्य प्रकाश सिंह कुशवाहा, दिनेश प्रजापति, संदीप मौर्य, संदीप पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं स्वयंसेवकों के रूप में मिथिलेश पाण्डेय, अमन पाण्डेय, सचिन शर्मा एवं चीकू पाण्डेय ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments