मौत का कुआं बना खतरा: बेलडरिया में बड़ा हादसा टला, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर

देवरिया। जनपद के थाना गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा बेलडरिया में एक जर्जर और खुले पड़े कुएं ने ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। बेचन यादव के घर के सामने स्थित यह कुआं लंबे समय से उपेक्षित पड़ा हुआ है और किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।


मामला उस समय सामने आया जब गांव का मासूम बच्चा प्रियांशु अचानक इस कुएं में गिर गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस खतरनाक कुएं की ओर न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे हैं और न ही ग्राम विकास अधिकारी। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
घटना के बाद मामले को गंभीरता से उठाया गया और ग्राम विकास अधिकारी से बातचीत की गई। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या को जल्द ही कार्य योजना में शामिल कर इसका समाधान कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खुले और जर्जर कुएं को तत्काल सुरक्षित कराया जाए या उसे पूरी तरह बंद कराया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके। गांव वालों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments