पगरा बाजार में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1000 से अधिक लोगों का हुआ इलाज

पगरा बाजार स्थित सरस्वती ज्ञानोदय अकैडमी परिसर में रविवार को एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और करीब 1000 से अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज, जांच एवं परामर्श किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में आईएमएस बीएचयू से एमबीबीएस डॉक्टर डॉ. अजय कुमार तथा न्यूरो ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. आजाद अंसारी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में हड्डी, नस, जोड़ दर्द, सिरदर्द, कमर दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई।

इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में बीपी, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर में महिला, पुरुष और बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों की भी जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय-समय पर जांच कराने और बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समाजसेवी अरुण कुमार गौतम के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

शिविर के दौरान स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी बताया। लोगों का कहना था कि ऐसे शिविरों से न केवल इलाज मिलता है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय युवाओं का भी सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें