Deoria News: देवरिया में मुठभेड़ के बाद ₹25 हजार का इनामी अपराधी शिवा बांसफोड़ गिरफ्तार, न्यायालय परिसर से हुआ था फरार

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा में फरार हुआ ₹25 हजार का इनामी अपराधी शिवा बांसफोड़ को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ 12/13 जून 2025 की रात महुआडीह रोड पर परसिया मल्ल गांव के पास हुई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद जबाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के नेतृत्व में जनपद में वांछित व फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अरविंद कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवा बांसफोड़ पुत्र राजेंद्र बांसफोड़ निवासी वार्ड नं. 21, गांधीनगर, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर, थाना महुआडीह में दर्ज मुकदमा संख्या 78/2025, धारा 64/84/137(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में आरोपित है। उसे दिनांक 5 जून 2025 को जिला कारागार देवरिया से पॉक्सो न्यायालय (1) में सैंपलिंग के लिए पेश किया गया था। लेकिन पेशी के बाद लॉकअप ले जाते समय वह न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 602/2025 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। फरारी के बाद उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर 12/13 जून की रात कोतवाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ महुआडीह रोड पर परसिया मल्ल गांव के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और पीछा किए जाने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जान से मारने की नीयत से की गई इस फायरिंग में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आत्मरक्षा में जबाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर के घुटने के ऊपर लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शिवा बांसफोड़ पुत्र राजेंद्र बांसफोड़ बताया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: शिवा बांसफोड़

पिता का नाम: राजेंद्र बांसफोड़

उम्र: 20 वर्ष

निवास: वार्ड नं. 21, गांधीनगर, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर

इनाम: ₹25,000

बरामदगी: 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस

देवरिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न्यायालय परिसर से फरार होकर कानून को चुनौती देने वाला एक खतरनाक अपराधी फिर से कानून के शिकंजे में आ गया है। इस कार्रवाई ने पुलिस की सक्रियता और सतर्कता को एक बार फिर साबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular