मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: B news•30 July 2024
0 बार देखा गया
Deoria News: डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया  जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था पर सन्तोष जताया।

डीएम ने दवाओं की उपलब्धता एवं ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय सात कैदी चिकित्सारत मिले। उन्होंने जेल मैन्युअल के मुताबिक मिल रही सुविधाओं के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान परिसर में वे एक-एक बैरक में पहुंचे और वहीं की स्थिति देखी, साथ ही बैरक में रह रहे बंदियों व कैदियों से उनकी समस्याएं भी पूछी। बंदियों को उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण कर लेने का आश्वासन दिया। डीएम ने पाकशाला का भी जायजा लिया और खाने की गुणवत्ता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल प्रशासन से जेल की समस्त गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे काम करते मिले। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला सहित कारागार प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें