Viral videos:गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई तो बीच सड़क स्कूटी पर बैठी लड़की लगी नहाने यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

आप को पता ही होगा भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में लोग गर्मी से राहत के लिए अनेक उपाय कर रहे हैं। इस बीच एक लड़का-लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गर्मी से बचने के लिए दोनों जिस तरह के उपाय कर रहे है वो सबसे अलग है। लड़का-लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का-लड़की की हरकतें देखकर आस-पास से लोग तो हैरान हो ही रहे हैं, वही सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो देखकर सोच में पड़ गए हैं।

बीच सड़क पर दोनों लगे नहाने

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का-लड़की स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहे होते हैं। पीछे बैठी लड़की ने अपने पास एक बाल्टी रखी हुई है, जिसमें पानी भरा हुआ है। वह जब रेड लाइट पर रुकते हैं तो लड़की को जोर की गर्मी लगती है। इसके बाद लड़के बाल्टी में से पानी निकालकर पहले लड़के के ऊपर डालती है। इसके बाद वह अपने ऊपर पानी डाल लेती है। एक तरह से वह चलती स्कूटी पर ही नहाने लगती है। देखें लोग चौक गए

आप देख सकते हैं कि लड़की बार-बार अपने और लड़के के ऊपर पानी डालती है। वीडियो महाराष्ट्र के उल्हासनगर का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर आस-पास के लोग तरह-तरह से मुंह बनाते दिख रहे हैं। लड़की कई बार स्कूटी चला रहे लड़के के साथ-साथ खुद के ऊपर पानी डालकर नहाती है। सड़क पर चल रहे लोग इस नजारे को देखकर दंग रह जाते हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular