UP School Summer Vacations 2023: भीषण गर्मी के प्रकोप से बढ़ गईं यूपी के स्कूलों की छुट्टियां अब इस दिन से खुलेंगे

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 15 जून से बढ़ाकर 26 जून करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे

यूपी में इस दिन खुलेंगे स्कूल

UP School Summer Vacations 2023: उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का सितम जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को 26 जून, 2023 तक बढ़ा दिया है. इससे पहले स्कूलों को 15 जून को फिर से खोलने का समय निर्धारित किया गया था. उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.

बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, “नगरीय स्कूलों में भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ा दी गई हैं. पहले 15 जून को स्कूल खुलने थे, लेकिन अब स्कूल 27 जून, 2023 को खुलेंगे.””


“यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 15 जून से बढ़ाकर 26 जून करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे. इसके बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक अधिसूचना जारी कर कहा गया है कि परिषदीय विद्यालय 26 जून तक बंद रहेंगे और 27 जून को फिर से खुलेंगे.”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular