पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का मास्टर ट्रेनर द्वारा कराया गया प्रशिक्षण

देवरिया में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु 29 अप्रैल से 04 मई तक पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में अनुपस्थित एवं छूटे हुए अन्य कार्मिकों का (अपरान्ह 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक) इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय टाउन हाल देवरिया एवं शिशु मान्टेसरी स्कूल टाउन हाल देवरिया कराया गया। प्रत्येक कक्ष में 02-02 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम पाली में प्रशिक्षण हेतु कुल 368 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना था

जिसमें 367 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, जबकि 01 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। 29 अप्रैल से 04 मई तक कुल 6368 कार्मिकों के सापेक्ष 6306 कार्मिक प्रशिक्षण के उपस्थित हुए तथा 62 कार्मिक अनुपस्थित पाये गयें।


समस्त उपस्थित पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में मतदान प्रारम्भ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से प्रशिक्षित किया गया।


प्रभारी अधिकारी कार्मिक /मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने प्रशिक्षण समाप्ति के समय सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे द्वितीय प्रशिक्षण के समय अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें