देवरिया के सनवीम स्कूल को हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 44 में आप्रल हाउस में ब्रेनफीड संस्था द्वारा किया गया पुरस्कृत

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया सनबीम स्कूल को सफलता के पथ पर अग्रसर रहते हुए नित एवं नए कीर्तिमान स्थापित करने का सदैव यह प्रयास रहता है ,

की छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए नित नए-नए नवाचारों द्वारा शिक्षण स्तर को बहुआयामी बनाकर उनके सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जाए ।जिससे वे सीखने में रुचि लें और नए-नए कौशलों को सरलता और शीघ्रता से सीख सकें| इन्हीं प्रयासों के लिए स्कूल को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है| हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर 44 के आप्रल हाउस में ब्रेनफीड संस्था द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय को दो श्रेणियों में उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ।

जिसमें पहला उत्कृष्टता पुरस्कार शैक्षिक उपलब्धियों एवं टीचिंग लर्निंग सिस्टम और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए प्रयासों के लिए तथा दूसरा उत्कृष्टता पुरस्कार छात्रों का सीखने की सर्वोत्कृष्ट पद्धतियों द्वारा सर्वांगीण विकास और उनमें सामुदायिक संवर्धन हेतु किए गए प्रयासों के लिए प्राप्त हुआ।

विद्यालय की ओर से यह पुरस्कार विद्यालय के निदेशक श्री अनीश मिश्र ने ग्रहण किया।यह सम्मान उन विद्यालयों को दिया जाता है ।जो शिक्षण में नित नए- नए नवाचारों के द्वारा छात्रों में अनेक प्रकार के कौशलों का निर्माण कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं| सम्मान प्राप्त कर विद्यालय के निदेशक महोदय ने इसका श्रेय विद्यालय के सभी समर्पित शिक्षकों/शिक्षिकाओं तथा उन अभिभावकों को दिया जिन्होंने सनबीम स्कूल देवरिया में विश्वास जताते हुए हमेशा अपना योगदान दिया |

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविंद शुक्ला ने कहा कि सबके सहयोग से ही हम किसी महान लक्ष्य को प्राप्त करते हैं|उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular