Lar Deoria News: देवरिया के लार क्षेत्र में युवक को प्रेमिका के घर मिलने जाना पड़ा भारी घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला देखने को मिला है जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को घर वालों ने पेड़ में बांधकर मारपीट किया टूटा हाथ की हड्डी इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक और लड़की के माता-पिता को लेकर थाने पहुंची

युवक ने पूछताछ में बताया कि थाना क्षेत्र के एक लड़की से वह दो वर्षों पूर्व से प्रेम करता है लड़की मिलने के लिए बुलाई थी लेकिन लड़की के परिवार वालों ने मुझे देख लिया इसके बाद पकड़ कर पेड़ में बांधकर हमारे साथ मारपीट की गई जिसमें मे हाथ टूट गई है,

वही इस मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि यह लड़का हमारे घर में चोरी की नीयत से घुसा था अचानक हम लोगों का नींद खुल गया तो यह देखकर यह भागने लगा बारिश होने की वजह से फिसल कर गिर गया जिससे इसकी हाथ टूट गया इस मामले को लेकर रविवार को लार थाने पर पंचायत भी किया गया जिसमें, लार थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी ने कहा कि सूचना पर पुलिस गांव में गई थी दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular