देवरिया में चार साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म deoria news

देवरिया के खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से मंगलवार की दोपहर में गांव के ही 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। एसपी संकल्प शर्मा ने पीड़ित बच्ची की मां को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एक गांव की महिला बगीचे के पास खेत की सिंचाई कर रही थी। तेज धूप होने से उसने अपनी चार वर्ष की बच्ची को खेलने के लिए बगीचे में छोड़ रखा थी। बताया जा रहा है कि दोपहर में गांव का किशोर बगीचे में पहुंचा और बच्ची से दुष्कर्म किया। खेत से बच्ची की मां को आता देख वह भागने लगा। मां ने उसे पकड़ने की कोशिश की, मगर वह बच निकला। फिर वह चीखने-चिल्लाने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ नवीन चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी भी थाने पहुंच गए और प्रकरण की जानकारी लेकर पीड़िता की मां को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दयिा। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Get it on Google Play