Deoria News: देवरिया जिले के एक गांव में ससुराल आए युवक को किसने मारी गोली

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद में आज दिल दहला देने वाली एक घटना देखने को मिला ससुराल में आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली मौके पर हुई मौत क्या है पूरा मामला नीचे आर्टिकल में देखें,

देवरिया जनपद में एक ऐसी घटना हो गई है जो सबको झकझोर कर रख दी है आपको बता दें कि देवरिया जनपद के खामपार थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में बिहार का एक युवक शुक्रवार के शाम अपने ससुराल आया था सुबह करीब 11:00 बजे बाइक से वह अपने ससुराल से गांव जाने के लिए निकला,

युवक अभी देवरिया जनपद के अकटही-जैतपुरा मार्ग पर नोनापार पांडे गांव के समीप पहुंचा ही था की बाइक सवार बदमाशों ने उसे पर गोली चला दी गोली लगने के बाद युवक अचैत अवस्था में वहीं गिर गया घटना देकर स्थानीय लोग पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी और बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का मोहल हो गया,

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है,सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है युवक की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश के लिए वाहन चेकिंग की जा रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा, युवक पड़ोसी राज्य बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र के रहने वाला है जिसका नाम सूरज उम्र 28 वर्ष पिता अखिलेश्वर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि दो टीम बनाकर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular