Deoria News: देवरिया के कुशमौनी ग्रामीणों के सहयोग से होगा बेटियों की सामूहिक विवाह

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद के बैकुंठपुर के पास स्थित कुशमौनी ग्राम पंचायत के सहयोग से होगा बेटियों की विवाह ग्रामीण ने दी जानकारी।

बदलते युग में एक गरीब पिता के लिए बेटी की शादी करना काफी कठिन हो गया है गरीब परिवार के लोगों को महंगाई में अपना घर खर्च ही चलाना काफी मुश्किल हो गया है जिस वजह से बेटियों के शादी करने में काफी कठिनाई होती है कुछ भी बस परिवार ऐसा होता है जो बेटी की शादी करने के लिए अपना घर तक बेचना पड़ जाता है लेकिन इन समस्याओं को देखते हुए ग्राम पंचायत कुशमौनी कि लोगों के द्वारा एक सराहनीय कार्य किया जाएगा। ग्राम प्रधान विशाल गुप्ता व समाजसेवी कृष्ण वर्मा के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि हमारे ग्राम पंचायत कुशमौनी में उन लड़कियों की विवाह किया जाएगा जिनकी माता-पिता नहीं है या जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उन लड़कियों को हम लोग अपने खर्चे पर विवाह करेंगे शादी का जो भी सामान लगता है बेटियों को दिया जाता है वह सारा खर्च हम लोगों के द्वारा किया जाएगा जिसके लिए अभी गरीब परिवार की बेटियों की तलाश है।

इस दौरान बातचीत करते हुए कृष्ण वर्मा ने बताया कि हम लोग समाज सेवा के कार्य में आगे रहते हैं हमने देखा है कि जिस परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं होता है उसे परिवार में काफी समस्या उत्पन्न हो जाती है उस परिवार के लोगों को बिटिया के शादी करने के लिए कर्ज लेना पड़ता है कर्ज चुकाने के लिए गरीब परिवार अपना जमीन घर भी भेज देता है लेकिन अब हम लोग गरीब असहाय परिवार की बेटियों को अपनी बहन की तरह विदाई करेंगे।

लड़कियों के परिवार को बस अपने पसंद का वार ढूंढना होगा इसके बाद हम लोगों से संपर्क कर पहले रजिस्ट्रेशन निशुल्क करवाना होगा और शादी का खर्च ₹1 भी नहीं लगेगा आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ग्राम प्रधान विशाल गुप्ता ने बताया कि हमारे पूर्व प्रधान सैदपुर ग्राम पंचायत के लोग इस बात के लिए सहमति बनाए हैं और हम लोग बिटिया की शादी में जो भी सामान लगता है जैसे कि बेड बर्तन कपड़ा आदि सामान खरीद कर सम्मान के साथ विदा करेंगे जिसका मुख्य सहयोग समाज से भी कृष्ण वर्मा और ग्राम पंचायत के लोगों का रहेगा साथी उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपके आसपास कोई ऐसा गरीब परिवार की बेटी है जिसकी शादी करनी हो तो आप हम लोगों से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular