मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:देवरिया प्रमाण पत्र एवं टूल-कीट किया गया वितरित

रिपोर्ट: B news•24 July 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: देवरिया प्रमाण पत्र एवं टूल-कीट किया गया वितरित
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में FLCRP के प्रशिक्षण प्राप्त समुह की महिलाओ को प्रमाण पत्र एवं टूल-कीट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय शंकर राय ने द्वीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री राय ने बताया कि समूह की महिलायें प्रशिक्षण के अभाव में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हो पाती है महिलाओं में हुनर तो है, लेकिन समुचित प्रशिक्षण के अभाव में स्वयं का रोजगार शुरू करने की बात सोच भी नही पाती कुछ ऐसी है कि जिन्होने प्रशिक्षण तो ले रखा है, लेकिन आत्म विश्वास की कमी के चलते उन्होंने खुद को घर के चुल्हे चौके तक सीमित रखा है। ऐसी महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेंट ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान काफी लाभदायक है। जिसके माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाएं समूह की महिलाओ को वित्तीय साक्षरता एवं प्रबन्धन के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करा सकेंगी जिससे उन्हें ग्रामीण स्तर पर प्रौढ़ होने का अवसर मिलेगा।


इस मौके पर आरसेटी देवरिया के निदेशक राकेश कुमार ने बताया की फरवरी माह में FLCRP का बैच संचालित किये गये थे। इसमे कुल 21 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिनको प्रशिक्षण के उपरान्त प्रमाण-पत्र, टूलकिट्स, बोर्ड, बैनर, गेम मशीन, विल्प, पैड, डायरी प्रशिक्षण पुस्तिका दिया जा रहा है।


जिला मिशन प्रबन्धक एन०आर०एल०एम० अरविन्द कुमार सिंह ने बताया की ग्रामीण स्तर पर समुह में काम करने वाली महिलाओं को कलस्टर के माध्यम से चयनित कर यहां प्रशिक्षण के लिये भेजा गया है जिन्हें उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 06 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमे उन्हें बताया गया कि मोबाइल कैसे चलाये, बैंक कैसे जाए बैंको में कौन-कौन सी जानकारियां उनके लिये महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर संकाय रत्नमाला मिश्रा, कार्यालय सहायक अरूण मणि त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें