उत्तर प्रदेश की सरकार नया शहर बसाने जा रही है जहां सारी सुविधा उपलब्ध होगी यह शहर नोएडा के तर्ज पर बनाया जाएगा जहां आधुनिक सुख सुविधा उपलब्ध होगी, शहर 10,500 हेक्टेयर में बनेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश में नोएडा के तर्ज पर एक और नया शहर बसाने का कार्य शुरू हो गया है आपको बता दे की नोएडा पर दबाव कम करने के लिए यूपी सरकार आगरा में नया टाउनशिप बनाने की तैयारी कर रही है जिसके मुताबिक न्यू आगरा अर्बन सेंटर के नाम से शहर बनेगा शहर 10,500 हेक्टेयर में बनाया जाएगा न्यू आगरा अर्बन शहर नोएडा से थोड़ा छोटा होगा जहां दुनिया की आधुनिक सुख सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी, यह शहर यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक होगा।
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की गई है जानकारों को आमंत्रित कर विकास के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है जिसे नए शहर को बेहतर तरह से बनाया जा सके इंजीनियर के माध्यम से पर्यावरणीय प्रभाव से जुड़ी सुझाव लिए जा रहे हैं।
बनाए जाएंगे ग्रीन बेल्ट जिसके लिए सुरक्षित होगी 15% जमीन
यमुना एक्सप्रेस और आगरा शहर के पास बनने वाली नई शहर के लिए इंडस्टरीज यूनिट लगाने के लिए और ट्रांसपोर्ट बेहतर करने के लिए बेहतर इंजीनियरों के मदद से रोड मैप तैयार किया जा रहा है। प्रदूषण से बचने के लिए आगरा के नजदीक बसने वाली नए शहर में 15 से 16 परसेंट ग्रीन बेल्ट के लिए रिजर्व रहेगा जहां पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि आगरा पूरे दुनिया में प्रसिद्ध शहर है यहां नया टाउनशिप बनाने से आगरा का विकास और तेजी से होगा और आगरा में इंडस्ट्रीज एरिया भी बनाए जाएंगे जहां कंपनियां लगाए जाएंगे जिस से रोजगार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास है कि आगरा जनपद के लोगों को उनके जनपद के आसपास ही उन्हें रोजगार दिया जाए जिसको लेकर मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है आगरा नया टाउन शिप से कुछ दूरी पर इंडस्ट्रीज एरिया भी रहेगा जहां विभिन्न कंपनियों के द्वारा उद्योग किया जाएगा जिससे आगरा जनपद के लोगों को उनके जनपद में ही रोजगार मिलेगी रोजगार के लिए युवाओं को ज्यादा दूर नहीं जाना होगा वह अपने जनपद में ही आसानी से रोजगार पा सकेंगे जिसको लेकर योगी सरकार तैयारी कर रही है आने वाले भविष्य में आगरा में बनने वाले नया टाउनशिप आगरा के लिए वरदान साबित होगा।
आगरा में नई टाउनशिप बनने के बाद नोएडा पर थोड़ा दबाव कम होगा ज्यादातर लोग ताज नगरी आगरा में ही अपना घर खरीदना पसंद करेंगे और सरकार उन्हें सभी तरह की सुविधा मोहैया कराएगी।