Kushinagar news: कुशीनगर ब्रेकिंग न्यूज़: एक ही परिवार के 6 लोग आग में जिंदा जले

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई आपको बता दें कि कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दाहा वार्ड नंबर 2 में बीती रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई अब एक ही परिवार के 5 बच्चे समेत 6 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है वहीं इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम व एसपी पहुंचकर आगजनी की घटना का जायजा लिया

आग लगने का कारण का अभी पता नहीं चला है लेकिन जैसे ही आसपास के गांव के लोगों को पता चला कि आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई है दरवाजे पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और गांव में सन्नाटा छा गया आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चला है वही बताया जा रहा है कि आज रात 12:00 बजे के आसपास लगी जिसमें पुत्र सूरज पत्नी संगीता उम्र लगभग 38 वर्ष अंकित उम्र 10 साल, लक्ष्मीना उम्र 9 साल, रीता उम्र 3 साल, गीता उम्र 2 साल, और बाबू उम्र 1 साल, की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है सभी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां मौके पर डीएम एसडीएम तथा राजवंशों,पुलिस टीम मौजूद रहे फायर ब्रिगेड को तत्काल बुलाकर आग पर नियंत्रण पाया गया एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलने से रामकोला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में पूरी तरह से सन्नाटा छा गई है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular