मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

देवरिया:बरियारपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, चालक पर नशे में होने का आरोप

रिपोर्ट: B news•21 January 2026
1 बार देखा गया
देवरिया: बरियारपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, चालक पर नशे में होने का आरोप
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीर देवरिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला एक बालक ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, और बालक उसके नीचे दब गया।


घटना में बालक को गंभीर चोटें आईं। परिजन और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को ई-रिक्शा के नीचे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


चालक पर नशे में होने का आरोप
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक गांव का ही निवासी है और वह घटना के समय नशे की हालत में ई-रिक्शा चला रहा था। इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने से रिक्शा पलट गया और यह हादसा हो गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में बिना नियंत्रण के ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ई-रिक्शा चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नोट: नशे की पुष्टि मेडिकल जांच/पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, रामपुर कारखाना
▶ B News App Install करें