देवरिया। बैतालपुर ब्लॉक सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय केदार मणि त्रिपाठी की नौवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जनसंघ काल से संगठन की नींव मजबूत करने वाले त्रिपाठी जी को याद करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि केदार मणि त्रिपाठी की राजनीतिक यात्रा समर्पण और संघर्ष की मिसाल थी। उन्होंने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा में त्रिपाठी जी ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कठिन परिस्थितियों में भी उनका उत्साह और नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा।
पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय, भाजपा जिला प्रभारी संतराज यादव और जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि त्रिपाठी जी का सरल स्वभाव, उनकी ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा हमेशा कार्यकर्ताओं को सही दिशा दिखाती रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद ने की, जबकि संचालन धनुशधारी मणि त्रिपाठी ने किया। स्व. त्रिपाठी के पुत्र डॉ. वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश मणि त्रिपाठी और ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रमुख शैलेश कुमार त्रिपाठी, गिरजेश मणि त्रिपाठी, अरविन्द पाण्डेय, संजय राव, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, हेमा त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय मिश्रा, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, विनय शर्मा, जितेन्द्र सिंह, डॉ. राधेश्याम शुक्ला, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, बच्चा सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, अनिल मणि त्रिपाठी, धनंजय मणि सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


