देवरिया में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों को आपस में किसने कराई शादी हुआ खुलासा

आपको बता दे देवरिया जनपद में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली इसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया वहीं सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक काफी सुर्खियों में रहा लेकिन आखिर किसने दोनों लड़कियों की शादी कराई आज हम आपको विस्तार से बताते हैं।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के चनुकी बाजार में एक आर्केस्ट्रा की टीम रहती है जिससे लोग शादी विवाह अन्य किसी कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुकिंग करते हैं लेकिन इसी में काम करने वाली दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली इसके पीछे का वजह लड़कियों ने खुद बताई लेकिन इन लड़कियों का शादी किसने कराया इस बारे में आपको आज हम बताते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि यह दोनों लड़कियां मुन्ना नामक एक व्यक्ति के साथ रहती है जो आर्केस्ट्रा संचालित करता है वहीं लड़कियों ने बताया कि हम दोनों 2 वर्षों से एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते हैं जिसकी वजह से हम दोनों के घर वाले भी हम दोनों से काफी नफरत करते हैं वही एक लड़की बताती है कि मेरी घरवाली दूसरे लड़की पर पुलिस कंप्लेंट भी किए हुए हैं जिस वजह से हम लोग काफी परेशान हैं।

हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रहना चाहती हैं इसी वजह से हमने सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौली राज के पास भगड़ा भवानी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से समलैंगिक शादी कर ली ।

आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों का किसने कराई शादी

आर्केस्ट्रा में काम करने वाली इन दोनों लड़कियों की शादी कराने वाला कोई और नहीं जिनके पास यह लड़कियां काम करती है मुन्ना पाल उनके द्वारा इन लड़कियों का आपस में शादी कराया गया लड़कियां बताती है कि मुन्ना पाल के द्वारा हम लोगों को विशेष सहयोग मिला क्योंकि हम लोगों ने अपना इच्छा बताया था कि हम एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं जिसके बाद मुन्ना पाल ने काफी प्रयास किया और एक माता-पिता की भूमिका निभाते हुए हम दोनों की शादी कर दी।

साथ में मुन्ना पाल हम लोगों का बहुत ख्याल रखते हैं वही लड़कियों ने खुलासा करते हुए बताई कि हम लोगों के पास लड़कों पर कोई चॉइस नहीं है हम दोनों आपस में बहुत खुश हैं आने वाले समय में हम लोग खुद का घर खरीदेंगे और रहेंगे वहीं लड़कियों का कहना है कि हम लोगों से बच्चा पैदा नहीं होगा हम लोग किसी दूसरे के बच्चे को गोद लेकर पाल-पॉस्कर बड़ा करेंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments