गर्मियों का मौसम जहां लू, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याएं साथ लाता है, वहीं यह ताजगी देने वाले मौसमी फलों का भी राजा है। गर्मी में शरीर को ठंडक और पोषण देने वाले फलों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन जब बात होती है सबसे फायदेमंद फल की, तो तरबूज (Watermelon) को इस सूची में सबसे ऊपर रखा जाता है।
तरबूज: शरीर को ठंडक देने वाला फल

तरबूज में लगभग 92% पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसका सेवन गर्मियों में प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करता है और लू से बचाव में सहायक होता है। यह विटामिन A, C, B6 और पोटैशियम का भी बेहतरीन स्रोत है।
तरबूज खाने के जबरदस्त फायदे
- हाइड्रेशन: पानी की भरपूर मात्रा शरीर को अंदर से ठंडा रखती है।
- स्किन ग्लो: इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा को चमकदार और जवां बनाता है।
- दिल को रखे दुरुस्त: लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट हृदय की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
- पाचन को बेहतर बनाए: इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत देता है।
- वजन घटाने में सहायक: लो कैलोरी और हाई वाटर कंटेंट इसे वजन कम करने वालों के लिए आदर्श बनाते हैं।
तरबूज के अलावा गर्मियों में और कौन से फल खाएं?
- खरबूजा: पेट को ठंडक देने वाला और हाइड्रेशन में सहायक।
- आम: ऊर्जा का भंडार, लेकिन सीमित मात्रा में सेवन जरूरी।
- लीची: स्वादिष्ट और एनर्जी बूस्टर फल।
- ककड़ी और खीरा: गर्मियों में ठंडक देने वाला सर्वोत्तम विकल्प।
- नारियल पानी: मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर।
तरबूज कब और कैसे खाएं?
- तरबूज को दिन में खाना सबसे लाभकारी होता है।
- इसे कभी भी दूध या दही के साथ न खाएं।
- खाने के तुरंत बाद या खाली पेट इसका सेवन करने से बचें।