आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर लहरेगा तिरंगा:सभाकुवंर कुशवाहा

भाटपार रानी उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय डिग्री कॉलेज में भाजपा भाटपार रानी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक  सभा कुवंर कुशवाहा ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर- घर तिरंगा लहराना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के आधार स्तंभ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि 31 जुलाई को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनना है एवं बूथ की बैठक भी करनी है। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने के मार्ग पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील कुमार शाही, डॉ अरविंद सहाय, डॉ अशोक त्रिपाठी, विजय कुमार गुप्ता, सुरेश तिवारी, संतोष शाही, विशंभर पांडेय, गौतम प्रसाद, दुर्गेश्वर सोनी, लक्ष्मण वर्मा, हनुमान जयसवाल, लालबाबू यादव, मंटू पटेल, अमित शाही, संतोष पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता, विवेक मद्धेशिया, राम आशीष कुशवाहा, नरसिंहपुर विश्वकर्मा, नितेश पांडेय, हरिकेश बहादुर कुशवाहा, जितेंद्र जयसवाल, गौतम प्रसाद, आनंद पियूष उपाध्याय, टाइगर यादव, सुरेश कुशवाहा, बीरबल ठाकुर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Get it on Google Play