Salempur Deoria News: आकाशी बिजली की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवा किसान की हुई मौत

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद के मझौली राज क्षेत्र के ग्राम सभा कल्याणी के रहने वाला एक युवक खेत में सिंचाई कर रहा था इसी बीच आकाशी बिजली की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक संदीप यादव पुत्र बृजेश यादव धान के फसल में सिंचाई करने के लिए घर से निकला और खेत में जाकर सिंचाई कर रहा था इसी बीच तेज बारिश और तेज हवा और गरज के साथ आसमान से अचानक बिजली उसके ऊपर ही गिर गया संदीप कुछ समझ पाता उससे पहले वह बिजली की से चपेट आगया चपेट आने से वहीं गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई आसपास के लोग आकाशी बिजली गिरते देख संदीप के पास पहुंचे और उसे सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने संदीप यादव को मृत्यु घोषित कर दिया मृत्यु की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया गांव और घर में एकदम सन्नाटा छा गया परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है

सूचना पाकर मौके पर पहुंची सलेमपुर थाना कोतवाली की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular