देवरिया के सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार को कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कंपनी ने इसे उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

नया शोरूम देवरिया शहर के प्रमुख इलाके में खोला गया है। यहां ग्राहकों के लिए सोने, हीरे, अनकट, टेंपल और एंटीक ज्वेलरी की बड़ी रेंज उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के अनुसार, शोरूम को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन भी एक ही जगह पर मिल सकें।
उद्घाटन के दौरान करिश्मा कपूर ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स ने आभूषण उद्योग में भरोसे, गुणवत्ता और पारदर्शिता की अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देवरिया जैसे शहर में इस तरह के बड़े शोरूम के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और उन्हें अब खरीदारी के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
कार्यक्रम में कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कंपनी उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है और देवरिया में नया शोरूम खोलना उसी दिशा में एक अहम कदम है। उनके अनुसार, इस शोरूम के माध्यम से कंपनी क्षेत्र के ग्राहकों तक अपने उत्पाद और सेवाएं पहुंचाना चाहती है।
शोरूम में कंपनी के कई लोकप्रिय ब्रांड्स की ज्वेलरी उपलब्ध रहेगी। इनमें विवाह केसे जुड़ी ज्वेलरी, एंटीक डिजाइन, टेंपल ज्वेलरी, डायमंड और रंगीन पत्थरों वाले आभूषण शामिल हैं। कंपनी ने उद्घाटन के मौके पर अलग-अलग श्रेणी की ज्वेलरी पर विशेष छूट की भी घोषणा की है।
कंपनी के मुताबिक, प्रीमियम, प्रेशियस, अनकट और डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं टेंपल और एंटीक ज्वेलरी पर 35 प्रतिशत तक तथा साधारण सोने की ज्वेलरी पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर सीमित समय के लिए लागू रहेगा।
कल्याण ज्वेलर्स ने कहा कि शोरूम में उपलब्ध सभी आभूषण बीआईएस हॉलमार्क के साथ होंगे। ग्राहकों को सोने की शुद्धता, उत्पाद की जानकारी और एक्सचेंज व बाय-बैक सुविधा से जुड़ा प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
देवरिया में इस नए शोरूम के खुलने के बाद स्थानीय बाजार में आभूषण कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर के लोगों का मानना है कि इससे उन्हें बेहतर गुणवत्ता और अधिक विकल्प एक ही स्थान पर मिल सकेंगे।

