spot_img

Top 5 This Week

Related Posts

Deoria mahotsav 2024: आज 8 फरवरी को देवरिया महोत्सव में नहीं आएंगे खेसारी लाल यादव, क्यों जाने वजह

देवरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां देवरिया महोत्सव में देश के जाने-माने सिंगर और डांसर को देखने का मौका मिल रहा है वही देवरिया महोत्सव में 8 फरवरी को भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता सिंगर खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

देवरिया महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 4 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी जिसके बाद प्रतिदिन देवरिया महोत्सव में क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा अपने-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है और देवरिया जनपद में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, साथ में देवरिया महोत्सव के मंच पर भोजपुरी के अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कवयित्री अनामिका जैन आ चुकी है लेकिन आज 8 फरवरी को खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था लेकिन अचानक इसको निरस्त कर दिया गया है जिस वजह से उनके हजारों फैंस काफी निराश हैं।

देवरिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर देवरिया के लोगों में काफी उत्साह है क्योंकि देवरिया महोत्सव में देवरिया के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगी हुई है जहां लोग जाकर यह देख रहे हैं कि देवरिया में क्या-क्या नया बन रहा है साथ ही देवरिया जनपद में सभी सरकारी विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा है, जल निगम सहित कई सरकारी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी जा रही है जिसे देवरिया जनपद के लोग काफी उत्साहित हो रहे हैं और जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।

5 फरवरी को भोजपुरी के अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम रखा गया था जहां देवरिया जनपद के लोग पहुंचे और अक्षरा सिंह के कार्यक्रम को देखा 6 फरवरी को रामलीला का कार्यक्रम रखा गया था, 7 फरवरी को प्रसिद्ध कवित्री अनामिका जैन अंबर ने अपनी कविता से लोगों को आचार्य चकित कर दी हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर कविता सुने।

8 फरवरी को भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन 7 फरवरी को यह जानकारी दी गई की देवरिया जनपद महोत्सव कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है,खेसारी लाल यादव के जगह पर केलाश खेर का कार्यक्रम है, इसके बाद खेसारी लाल यादव को चाहने वाले हजारों उनके फैंस काफी निराश हो गए क्योंकि जैसे उन्हें पता चला कि देवरिया महोत्सव में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम है वह काफी उत्साहित थे, अभी तक यह जानकारी नहीं हो पाई है कि देवरिया महोत्सव में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम कब होगा इसके लिए अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

8 फरवरी को होगा कैलाश खेर का कार्यक्रम आपको बता दें कि हिंदी फिल्म जगत के मशहूर सिंगर कैलाश खेर के द्वारा आज 8 फरवरी को देवरिया महोत्सव में कार्यक्रम किया जाएगा आज कैलाश खेर देवरिया महोत्सव में अपनी आवाज के जादू चलाएंगे कैलाश खेर के भी भारत में लाखों फैंस है जो उनके गाने की दीवानी रहते हैं, पिछली बार महोत्सव में भी कैलाश खेर के द्वारा देवरिया महोत्सव में मस्त-मस्त अपनी आवाज से लोगो को दीवाना बनाए थे जिनके दीवाना पूरा देवरिया हो गया था आज देवरिया मोहत्सव 8 फरवरी को कैलाश खेर के द्वारा 7:30 से लोगों के बीच में पहुंचकर अपनी आवाज में लोगों को संगीत सुनाए गे ।

कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी सूचना विभाग देवरिया के द्वारा दी गई है 7 फरवरी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई थी

Popular Articles