Deoria News: बीजेपी ने देवरिया से की प्रत्याशी की घोषणा लंबे समय से लोग कर रहे थे इंतजार

देवरिया जनपद लोकसभा सीट से लंबे समय से देवरिया जनपद के लोगों को इंतजार था कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किस प्रत्याशी को देवरिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देवरिया जनपद के पिछले दो चुनाव में वरिष्ठ भाजपा नेता को टिकट दिया था जिसमें कलराज मिश्र जी और रमापति राम त्रिपाठी शामिल थे लेकिन देवरिया के लोगों का कहना था कि देवरिया जनपद में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देवरिया की स्थानीय को लोकसभा का टिकट दिया जाए इसके बाद अब देवरिया जनपद में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सोमवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।

देवरिया लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने देवरिया लोकसभा सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट देकर देवरिया लोकसभा सीट का चुनाव काफी रोचक कर दिया है देवरिया में शशांक मणि त्रिपाठी की अपनी अलग पहचान है लंबे समय से वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।

शशांक मणि त्रिपाठी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिनके द्वारा जागृति रेल यात्रा भी चलाई जाती है अब देवरिया लोकसभा सीट से चुनाव काफी रोमांचकारी हो गया है देखने वाली बात यह है कि गठबंधन के प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों में देवरिया जनपद का सांसद कौन बनता है लेकिन लंबे समय से देवरिया जनपद के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की इंतजार था।

देवरिया लोकसभा सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि मैं अपने जिम्मेदारी को निभाते हुए देवरिया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर मजबूत सरकार बनाने का कार्य करेंगे।

Latest articles

Related articles

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

×