Deoria News: देवरिया में जमीन के एक टुकड़े के लिए भतीजे ने सगे चाचा की पीट-पीट कर हत्या

देवरिया जनपद में एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है जमीन की एक टुकड़े के लिए भतीजा ने अपने ही चाचा का पीट-पीट कर कर दी हत्या तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के पोखारभिंडा टोला की घटना।

सांकेतिक तस्वीर 

जमीन के एक टुकड़े के लिए रिश्ते का कोई अहमियत नहीं जिस जमीन के लिए चाचा भतीजा में हुई थी विवाद जमीन वहीं रह गई चाचा की हुई मौत आपको बता दे की देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के पोखरभिंडा टोला पर मंगलवार की सुबह जमीन के एक टुकड़े के लिए चाचा और भतीजे में वाद विवाद हो गई और भतीजे ने लाठी डंडे से चाचा को मारपीट कर उतारा मौत के घाट जिले में मची सनसनी।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है वहीं आरोपी भतीजा गांव छोड़कर फरार हो गया है घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर संजय रेड्डी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है, चाचा की कत्ल करने वाले आरोपी भतीजा की पुलिस तलाश कर रही है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पोखारभिंडा टोला की रहने वाले मुमताज खान 55 वर्षीय, ईताफ खान 53 वर्षीय पुत्रगण अहमद खान के बीच कुछ दिनों से घर की पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था सोमवार को गांव के पंचों ने पंचायत कर विवाद में सुलह समझौता कर दिया था, लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास फिर उसी जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया।

जिस के बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए वाद विवाद इतना बड़ा की लाठी डंडे तक बात पहुंच गई और मारपीट में इंताफ के बेटे नदीम ने सगे चाचा मुमताज को लाठी डंडे से पीटने लगा जिसमे मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गए और जमीन पर गिर पड़े जबकि उनकी पत्नी रैल खातून 50 वर्षों को गंभीर चोट आई आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रास्ते में ही मुमताज की मौत हो गई। पत्नी का पीएचसी बंजरिया पर इलाज कराया गया।

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है वही फरार आरोपी भतीजा की तलाश पुलिस कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें