spot_img

Top 5 This Week

Related Posts

Deoria News: मोदी की सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाए हैं-संगीता बलवंत

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मेनका मैरेज हाल सलेमपुर में महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में सलेमपुर की सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के समर्थन में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आगामी 1 जून को कमल के फूल पर वोट देने की अपील की।
कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि विगत दस वर्षों में देश की महिलाओं के सशक्तिकरण में भाजपा ने अनेक निर्णय लिए, जिसकी गारंटी पीएम नरेंद्र मोदी ने ली और उस गारंटी का परिणाम है आज देश की आधी आबादी भाजपा के साथ है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। भाजपा ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रख उज्जवला योजना की शुरुआत की, 2014 और 2017 से पहले की सरकारों की बदहाल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया। गुंडों माफियाओं और रोड साइड रोमियो को जेल पहुंचाने का काम किया और भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया। नतीजा बहन बेंटियां बिना डरे घर से बाहर निकल रही है।


गांव की बहनों के लिए योजनाओं के मध्य से सशक्त बनाकर उन्हें लखपति दीदी बनाने का कार्य किया
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया। गांव की बहनों के लिए योजनाओं के मध्य से सशक्त बनाकर उन्हें लखपति दीदी बनाने का कार्य किया। कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि 60 साल में देश और देशवासियों का विकास किया गया होता तो न गरीबी होती और न गरीब होते। गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ अपने परिवार को अमीर और साधन संपन्न बनाया।
उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं ने एक बार फिर से केंद्र में भाजपा सरकार का गठन करने का जो संकल्प लिया है वह अवश्य पूरा होगा।

देश की माताएं व बहनें नरेन्द्र मोदी के साथ
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की माताएं और बहनों का आशीर्वाद भाई नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति ने नरेन्द्र मोदी का साथ दिया था। अब 2024 में मोदी की गारंटी से देशवासियों के जीवन को आर्थिक और सामाजिक समानता का अवसर प्राप्त हुआ है उससे आनंदित होकर जनता 400 पार के नारे को हकीकत में बदलने जा रही है।


उन्होंने कहा कि देश को पहला ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसने महिलाओं के विषय में सोचा और उन्हें बराबरी को मौका दिया। वर्षों से लंबित पड़ी महिला आरक्षण की मांग को पूरा करने का काम किया। राष्ट्रपति से लेकर पंचायत तक महिलाओं को अवसर उपलब्ध कराए, जिससे मातृ शक्ति आगे बढ़ साज और देश अपना योगदान दे सके।
मातृ शक्ति भारत की संस्कृति का आधार
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति हमारी ताकत है। भाजपा सत्कार की हर घर जल योजना से बहनों के घर शुद्ध जल पहुंचने का काम किया गया। पूर्व की सरकारों ने महिलाओं की समस्याओं पर कभी गौर नहीं किया कि कैसे सुबह उठकर नल के आगे घंटों खड़ा होना पड़ता था। कहा कि गांव देहात से लेकर शहर की महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन सीमा जायसवाल ने किया।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता,लोकसभा प्रभारी संगीता वर्मा,ब्लॉक प्रमुख अनुभा अमित सिंह,सुधा सिंह,निर्मला गौतम,बीना त्रिपाठी, माया जायसवाल,विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,लोकसभा सह-संयोजक संजय तिवारी,राजेश मिश्रा,पूर्व प्रमुख राजेश उर्फ मंटू सिंह,बलबीर सिंगज दादा,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,वीरेंद्र कुशवाहा,विधानसभा मीडिया प्रभारी अनूप उपाध्याय,अमरदत्त यादव,पिन्टू चौधरी,रामावती यादव,पुष्पा चौहान, सुनीता राजभर एवम गीता सिंह उपस्थित रहे।

Popular Articles

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

×