Deoria news: देवरिया में 153 युवा को इस तरह से मिली नौकरी अभी करें आप भी अप्लाई

विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का किया गया आयोजन

30  जनवरी।_  विकास खण्ड रुद्रपुर, देवरिया में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया I


मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख रुद्रपुर, देवरिया उषा पासवान द्वारा किया गया। प्रमुख द्वारा युवाओ का उत्सावर्धन किया गया और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ से जुड़कर लाभ लेने हेतु युवाओ को प्रेरित किया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए I रोजगार मेले में 153 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं रोजगार मेले में उपस्थित 06 कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 62 अभ्यर्थियों का चयन किया।


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुधारे पासवान, खण्ड विकास अधिकारी तारकेश्वर तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रतिनिधि, जिला कौशल प्रबंधक उपेन्द्र सिंह चौहान, अतिकुर् रहमान, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक गोविन्द चौहान तथा राजेश यादव, आलोक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रदाता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें