देवरिया जनपद में 4 फरवरी से देवरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लेकिन भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह के आने के बाद भी क्यों खाली रही कुर्सियां जान लीजिए।

देवरिया महोत्सव देवरिया जनपद के लोगों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन किया गया है जिसमें देश के पापुलर सिंगर डांसर को आमंत्रण किया गया यहां तक की प्रदर्शनी भी लगाई गई है जहां जाकर लोग अपनी जरूरत के सामान भी खरीद सकते हैं और घूम भी सकते हैं वहीं 5 फरवरी की शाम 8:00 बजे भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम प्रस्तावित था अक्षरा सिंह उम्मीद यह था कि भारी संख्या में भीड़ होगी लेकिन नजारा कुछ ऐसा दिखा की हर कोई तंग रह गया।
देवरिया महोत्सव मंच पर अक्षरा सिंह जैसे ही चढ़ी तालियों के साथ पूरा महोत्सव परिसर खोजने लगा लेकिन इसमें खास बात यह थी कि जिस आम जनता के लिए देवरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वही आम जनता महोत्सव पंडाल में बैठकर अक्षरा सिंह को देखने में असमर्थ नजर आ रही थी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था बाहर लोग खड़े होकर कुर्सियों पर बैठकर अक्षरा सिंह को देखने की उम्मीद लगा रहे थे लेकिन देवरिया के लोगों को बाहर ही रोक दिया गया था जिस वजह से उन्हें भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
ठंड भरे मौसम में लोग बाहर से ही महोत्सव को दूर से देख रहे थे जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर चढ़ी अक्षरा की एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन हो गए लेकिन वह टेंट के अंदर नहीं आ सके कुछ देर बाद प्रशासन के द्वारा पब्लिक को टेंट के अंदर प्रवेश दिया गया लेकिन वह भी सीमित थी कुछ कुर्सियां खाली थी तो कुछ पर लोग बैठकर अक्षरा सिंह को देखा और सुन रहे थे।
खास बात यह रही की देवरिया महोत्सव में शाम होते-होते या पता चला कि भोजपुरी सिंगर पवन सिंह खेसारी लाल अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में टिकट की व्यवस्था की गई है लेकिन रात 8:00 बजे तक टिकट काउंटर नहीं दिखा वही अक्षरा सिंह के स्टेज पर जाने के बाद लोगों में नया उमंग जोश भर गया और लोग अक्षरा सिंह को देखकर तालियां बजा रहे थे अक्षरा सिंह कई भोजपुरी गाने और भजन को आम लोगों के बीच में सुनाया जहां लोग अक्षरा सिंह के गाने सुनकर आनंद मय हो गए, कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी समेत अन्य लोगो के द्वारा दीप प्रज्वलकर किया गया।
अक्षरा सिंह का कार्यक्रम देखने के लिए जिला के तमाम अधिकारी मौजूद है जहां अक्षरा सिंह भोजपुरी गानों पर ठुमका भी लगाई जिसे देख महोत्सव में मौजूद लोग काफी उत्साहित है वही आने वाले 8 फरवरी को खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें अधिक भीड़ होने की संभावना है।