Deoria mahotsav 2024: आज 5 फरवरी को देवरिया पहुंचेंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

देवरिया में 4 फरवरी से महोत्सव का आगाज हो गया है जिसको लेकर जिला अधिकारी देर शाम 7:00 बजे देवरिया महोत्सव का शुभ आरंभ किए वहीं आज सुबह से ही देवरिया महोत्सव में कार्यक्रम आयोजन किया जा रहे हैं सुबह योग शिविर का आयोजन तो शाम 7:00 बजे के बाद भोजपुरी सितारों का जमावड़ा।

Deoria mahotsav 2024 महोत्सव में खेसारी लाल पवन सिंह सपना चौधरी कैलाश खेर जैसे बड़े कलाकारों का आगमन होने वाला है वही आज 5 फरवरी को पूरे दिन देवरिया महोत्सव में कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे जिसको लेकर विशेष तैयारी की गई है देवरिया जनपद के लोगों को देवरिया महोत्सव देखने के लिए आमंत्रित किया गया है महोत्सव में देवरिया जनपद से संबंधित कई सारे उत्पाद आपके सामने दिखाई जाएंगे जैसे की हस्तकला देवरिया में निर्मित सामान आपको प्रदर्शनी के जरिए देखने को मिलेगा।

देवरिया के लोकल कलाकार भी देवरिया महोत्सव जैसे बड़े मंच पर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं जिला अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी महोत्सव में मौजूद रहेंगे आपको बता दे की आज 5 फरवरी को देवरिया महोत्सव में अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा क्योंकि आज शाम भोजपुरी के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा।

भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह का आगमन देवरिया महोत्सव में होने जा रहा है भोजपुरी के जाने-माने अभिनेत्रि अक्षरा सिंह जो देवरिया महोत्सव में देवरिया के लोगों को अपने कला के साथ अपनी तरफ आकर्षित करेंजीआई अक्षरा सिंह भोजपुरी अभिनेत्री के साथ-साथ भोजपुरी में कई सारे सुपरहिट गाने भी गा चुकी हैं, देवरिया महोत्सव में अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे के 30 मिनट से शुरू होगा।

देवरिया महोत्सव में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, सपना चौधरी, जैसे बड़े कलाकारों को भी बुलाया गया है देवरिया महोत्सव की एक अलग पहचान होने जा रही है 2019 में भी देवरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था उस समय तत्कालीन जिला अधिकारी के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजन किया गया था फिर इस बार 2024 में जिला अधिकारी देवरिया अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में देवरिया महोत्सव कार्यक्रम को आयोजन किया गया है महोत्सव कार्यक्रम में आम आदमी की सुविधाओं के लिए विशेष तैयारी की गई है महोत्सव में जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो, 5000 से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं जिससे आराम से बैठकर महोत्सव में कार्यक्रम देख सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments