Chhth puja 2023: उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर आज समाप्त हुआ छठ पर्व

लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर समाप्त हुआ नहाए खाए से शुरू होता है यह पर्व उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर समाप्त होता है देखे कुछ खास तस्वीरें,

छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी आस्था यही वजह है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग पूरे दुनिया में कहीं भी हो छठ पूजा अवश्य ही करते हैं छठ पूजा को लेकर खास तैयारी भी करते हैं लेकिन यह छठ व्रत काफी कठिन होता है छठ व्रत रखने वाले महिलाए निर्जल व्रत रहती है उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर छठ पर्व की समाप्ति होती है,

सुबह के 3:00 से ही महिलाएं छठ घाट पर पहुंचकर सूर्य देव के उगने की प्रतीक्षा कर रही थी वही दीप जलाकर छठ पूजा कर रही थी जैसे ही सुबह की 6:00 बजे सूर्य देव का दर्शन हुआ तो नदी तालाब में महिलाओ से भर गया महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को प्रणाम करते हुए अर्घ देखकर छठ पर्व को समाप्त की ।

छठ पर्व बच्चों की लंबी आयु और घर में शांति सुख समृद्धि के लिए किया जाता है जिसको लेकर खास तैयारी भी होती हैं वही आज सुबह छठ घाट से कुछ तस्वीरें आई है जो आपको देखना चाहिए यह तस्वीर बिहार की नेत्री सीमा कुशवाहा का है जो छठ व्रत करते वक्त ली गई है,

बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक सुबह डीजे पर भक्ति गाना और छठ गीत सुनाई देने लगा वही छठ पूजा में लोग इतने विलीन हो गए की सर पर फल की टोकरी पूजा की समान लेकर छठ घाट पर सुबह पहुंचे और छठ पूजा करने लगे जैसे ही सुबह सूर्य देव बाहर निकले लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई क्योंकि छठ पर्व तभी समाप्त होता है जब सूर्य देव दर्शन देते हैं और सूर्य देव को अर्घ दिया जाता है,

पूरी रात घर में छठ व्रत रखने वाली महिलाओं ने छठ मईया की पूजा की रात भर महिलाएं घर में जगी रही और भक्ति गीत गाती रही

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें