Ballia bus station: करोड़ों की लागत से बलिया में बनेगा हाईटेक बस स्टेशन प्रभारी मंत्री ने दी जानकारी

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

बलिया में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का बस स्टेशन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी आपको बता दें कि बलिया जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री के द्वारा बताया गया कि अंतर राज्य बस अड्डा आईएसबीटी का निर्माण होगा।

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को बड़े-बड़े सौगात दे रही है जिसके तहत लगभग उत्तर प्रदेश के सभी जिला में सड़क सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जा रहा है, देवरिया और बलिया में बस स्टेशन बनाने का चर्चा काफी तेजी से होराहा है, बलिया में अंतरराज्य बस अड्डा बनाने का आश्वासन दिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

रोडवेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया में करोड़ों के लागत से अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा आईएसबीटी का निर्माण होगा उन्होंने कहा कि मुख्यालय पर बनने वाला आधुनिक बस अड्डा के साथ उजियार घाट पर बस अड्डा लोक निर्माण विभाग बनवाएगा, जिस से बलिया जनपद के लोगों को फायदा होगा, बस स्टेशन बन जाने के बाद किसी भी मौसम में यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया को 300 करोड रुपए का सौगात दिए उन्होंने 80 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि बलिया नगर की जनता ने मुझे 5 साल दिया है इन 5 वर्षों में हर वह काम करके दिखाऊंगा जो बलिया की जनता चाहती है प्रभारी मंत्री ने नगर विकास विभाग की 17.60 करोड़ के 65 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 6.38 करोड़ के 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

जिससे बलिया जनपद के लोगों को उम्मीद जगी है कि उन्हें भी अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा के तर्ज पर बलिया में बस अड्डा बनेगा और आने वाले समय में बलिया में रोजगार के अवसर भी होंगे क्योंकि जिस तरह से सरकार ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रेरित किया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular