देवरिया में पति से विवाद के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर बनाया महिला से संबंध

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS
प्रतीकात्मक फोटो

युवती को शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो उसको बहला फुसलाकर शांत कर देता था लेकिन लड़की ने भी हार नहीं मानी थाने पर पहुंची जहां कोई सुनवाई नहीं हुआ जिसके बाद पीड़ित लड़की ने कोर्ट का सहारा लिया ।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव लड़की की शादी पड़ोसी जिला कुशीनगर में 2 वर्ष पहले हुई थी किसी वजह से पति ने छोड़ दिया कुछ दिन बाद युवती को अपने ही गांव के एक लड़के से प्यार हो गया और युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा 2 साल बीत जाने के बाद जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक मारपीट पर उतारू हो जाता था आरोप है की युवती शिकायत लेकर थाने में पहुंची लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुआ पीड़ित लड़की ने न्यायालय का सहारा ली और न्यायालय ने बघौचघाट थाना पुलिस को आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया कोर्ट के आदेश पर बघौचघाट पुलिस मुकदमा दर्ज कर ली है थाना अध्यक्ष बघौचघाट मृत्युंजय राय ने बताया कि यह पुराना मामला है जो मेरी जानकारी में नहीं था कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी युवक फिरोज पुत्र रईस अंसारी निवासी पाकाहा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी युवक दूसरे देश में नौकरी करता है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular