अब मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली के लिए जितने का रिचार्ज करेंगे उतने ही बिजली मिलेगी घर घर लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

बिजली की चोरी की समस्या काफी समय से चली आ रही है जिसमें लोग किसी न किसी तरीके से बिजली बिल को देने से बचना चाहते हैं और नई-नई तकरीर अपनाते हैं कि किसी तरह हमारी बिजली बिल बच जाए इसी को जड़ से मिटाने के लिए बिजली विभाग महत्वपूर्ण कदम उठा रही है जिसमें स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू किया जा रहा हैं

बिजली की चोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने नया तरीका अपनाने जा रहा है अब हर घर स्मार्ट मीटर से लैस किया जाएगा इसके जरिए बढ़कर आने वाले बिल से उपभोक्ताओं को जल्द ही मुक्ति तो मिलेगी साथ ही अपनी जेब के बजट के हिसाब से उपभोक्ता बिजली खर्च कर सकेंगे जितने रुपए का रिचार्ज करेंगे उतनी यूनिट बिजली जला पाएंगे शहर में स्मार्ट मीटर लगने का सर्वे शुरू हो चुका

पहले से उपलब्ध मीटर का यह स्मार्ट मीटर एक एडवांस रूप है जिसमें एक सिम कार्ड लगा होगा जो की विद्युत के सिस्टम से कनेक्ट होगा साथी यह डाटा को सीधे उपभोक्ता को ऑनलाइन देगा स्मार्ट मीटर में नई तकनीकी की वजह से यदि कोई व्यक्ति आनाकानी या छेड़छाड़ करता है तो ऑटोमेटिक की विद्युत मीटर डिस्कनेक्ट हो जाएगा इसके बाद अगर उपभोक्ता बिल की राशि समय से जमा कर देता है तो दोबारा ऑटोमेटिक बिजली चालू भी हो जाएगी इस तरह से लैस या स्मार्ट मीटर होगा इसमें किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता छेड छाड़ करने पर बिजली तुरंत डिस्कनेक्ट हो जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular