IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

Hardik Pandya Injury Update : हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंड्या विश्व कप के अगले दो मैच में भी नहीं खेलेंगे. इसका मतलब वो इस रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजी के दौरान टखने में चोट लग गई थी.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ इस रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है. हार्दिक पंड्या के टखने पर लगी चोट ठीक नहीं हुई है और वो विश्व कप के अगले दो मैच में नहीं खेलेंगे. इसका मतलब पंड्या रविवार को इंग्लैंड और फिर श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. भारतीय ऑलराउंडर 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और फिर नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप के आखिरी दो लीग मैचों के लिए ही उपलब्ध होंगे.


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में चोट लगने के बाद से हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी करना शुरू नहीं किया है. मेडिकल टीम बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उन्हें ठीक होने के लिए कुछ और दिनों तक इंतजार करेगी. उनके मुंबई या कोलकाता में भारतीय टीम से जुड़ने की उम्मीद है.

भारतीय टीम मैनेजमेंट पंड्या की वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. टीम को उम्मीद है कि वो आखिरी दो लीग मैच के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे. इस विश्व कप में भारतीय टीम जीत की लय में है, ऐसे में टीम प्रबंधन सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से फिट पंड्या चाहता है.


बता दें कि पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी के दौरान टखने में चोट लग गई थी. लिटन दास के एक ड्राइव को पैर से रोकने के चक्कर में उनका टखना चोटिल हो गया था. इसके बाद वो लंगड़ाकर चल रहे थे. उन्हें काफी दर्द हो रहा था. फीजियो ने उनकी एंकल में पट्टी भी बांधी थी. इसके बावजूद वो गेंदबाजी नहीं कर पाए थे और उनके ओवर की बाकी बची गेंद विराट कोहली ने फेंकी थी.

Previous article
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular