देवरिया जनपद में झंडा निर्माण में 265 स्वयं सहायता समूह सक्रिय, 60 हजार झंडों का हो चुका है उत्पादन deoria news

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सदर ब्लॉक स्थित अखनपुरा गाँव में हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये जा रहे झंडा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा सप्ताह के दौरान जनपद की मांग के अनुरूप झंडा निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में 5 लाख 62 हजार झंडे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में झंडे को उपलब्ध कराने में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। झंडा निर्माण कार्य में जनपद के कुल 265 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो अब तक लगभग 60 हजार झंडे बना चुके है। इन झंडों की बिक्री ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न सेलिंग पॉइंट्स के माध्यम से आमजन को की जा रही है। स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित झंडों की कीमत 25-30 रुपये निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि झंडा निर्माण कार्य से समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ ही उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव में प्रत्यक्ष योगदान देने का अवसर भी मिला है।

अखनपुरा स्थित नाबार्ड प्रायोजित रेडिमेड गारमेंट केंद्र पर स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं द्वारा प्रतिदिन 200 झंडों का निर्माण एवं अशोक चक्र छपाई का कार्य किया जा रहा है। झंडों के निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

डीसी एनआरएलएम बीएस राय ने बताया कि झंडा की मांग को पूरा करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं निरंतर मेहनत कर रही हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत उन्हें हर संभव लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Get it on Google Play