jhansi news: झांसी में भगवान भोलेनाथ से एक लड़की शादी वीडियो वायरल

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सोशल मीडिया पर काफी तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बन गया है आपको बता दें कि इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और सावन का आज तीसरा सोमवार है लेकिन एक वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवती भगवान भोलेनाथ से शादी कर रही है जो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है, ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि कोई लड़की भगवान भोलेनाथ से शादी कर रही है और पूरे परिवार उसके साथ शामिल है गाजे बाजे के साथ भोलेनाथ की बारात निकाली और सज धज कर दुल्हन तैयार थी,

उत्तर प्रदेश के झांसी से यह खबर आई है जो लोग सुनकर काफी हैरान हो रहे हैं आपको बता दें कि झांसी जिले में एक युवती गोल्डी रायकवार ने सावन के तीसरे सोमवार भगवान शिव से शादी रचाई है यह शादी बड़ागांव गेट बाहर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में हुई अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी गोल्डी बीकॉम पास है उन्होंने आत्माधिक शिक्षा ग्रहण की है लड़की ने दो दिन पहले ही भगवान शिव से शादी करने की इच्छा जताई थी,

जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया जैसे लोगों को पता चला कि गोल्डी भगवान शिव से शादी करना चाहती है लेकिन गोल्डी की जीत के आगे लोगों ने हार मान लिया वही गोल्डी की शादी ब्रह्मकुमारी आश्रम से किया गया किया गया मिली जानकारी के अनुसार यूपी में बड़ागांव गेट बाहर स्थित विवाह घर में शादी कर ली बाकायदा भगवान शिव शिवलिंग को रथ पर सवार बारात निकाली गई वरमाला भी पहनाई गई बरात में आए लोगों को भोज भी कराया गया,

यह शादी उत्तर प्रदेश में अब चर्चा का विषय बन गई है वहीं शादी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि भोलेनाथ की बाराती में शामिल भक्त नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं वही गोल्डी पारंपरिक दूल्हा की तरह सजी थी भोलेनाथ का इंतजार कर रही थी यह शादी अब सावन के महीने में अलग पहचान बना ली है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular