goarakhpur news Archives - B News https://bnewsup.com/tag/goarakhpur-news/ Uttar pradesh news Wed, 13 Nov 2024 06:25:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 /wp-content/uploads/2023/02/cropped-cropped-b-news-copy-1-32x32.jpg goarakhpur news Archives - B News https://bnewsup.com/tag/goarakhpur-news/ 32 32 Gorakhpur News: गोरखपुर में दिसंबर से 200 नई बसों का संचालन: यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा https://bnewsup.com/gorakhpur-news-200-new-buses-to-operate-in-gorakhpur-from-december-passengers-will-get-better-facilities/ Wed, 13 Nov 2024 06:25:21 +0000 https://bnewsup.com/?p=10801 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने गोरखपुर क्षेत्र में दिसंबर 2024 से 200 नई बसों के संचालन की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करना और यात्रियों को अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना […]

The post Gorakhpur News: गोरखपुर में दिसंबर से 200 नई बसों का संचालन: यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा appeared first on B News.

]]>

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने गोरखपुर क्षेत्र में दिसंबर 2024 से 200 नई बसों के संचालन की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करना और यात्रियों को अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

नई बसों की विशेषताएँ:

आधुनिक सुविधाएँ: इन बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, आरामदायक सीटें, और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

पर्यावरण के अनुकूल: पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, इन बसों में BS-VI मानकों के अनुरूप इंजन लगाए गए हैं, जो कम प्रदूषण उत्सर्जित करते हैं।

रूट विस्तार:

नई बसों के संचालन से गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाओं में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को लाभ होगा।

यात्रियों के लिए लाभ:

सुरक्षित यात्रा: नई बसों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

समय की बचत: अधिक बसों के संचालन से यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुँचने में सुविधा होगी, जिससे समय की बचत होगी।

किराया संरचना: परिवहन निगम ने इन बसों के किराए को सामान्य बसों के समान ही रखा है, ताकि सभी वर्ग के यात्री इसका लाभ उठा सकें।

परिवहन निगम का दृष्टिकोण:

UPSRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यह कदम यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध परिवहन सेवा प्रदान करना है। नई बसों के संचालन से हम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।”

यात्रियों की प्रतिक्रिया:

स्थानीय यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है। एक नियमित यात्री ने कहा, “नई बसों के आने से हमारी यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी। हम परिवहन निगम के इस कदम की सराहना करते हैं।”

भविष्य की योजनाएँ:

परिवहन निगम भविष्य में और भी नई बसों को शामिल करने की योजना बना रहा है, ताकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी बेहतर परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। इसके साथ ही, डिजिटल टिकटिंग और ऑनलाइन बुकिंग जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक सेवाओं का लाभ मिल सके।

इस प्रकार, गोरखपुर में दिसंबर से 200 नई बसों के संचालन से क्षेत्रीय परिवहन सेवाओं में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। यह कदम राज्य के परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।​​

The post Gorakhpur News: गोरखपुर में दिसंबर से 200 नई बसों का संचालन: यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा appeared first on B News.

]]>
Up waether news: यूपी में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में तेज बारिश के आसार https://bnewsup.com/up-wether-news-change-in-weather-pattern-in-up-possibility-of-heavy-rain-in-many-districts/ Fri, 27 Sep 2024 07:39:21 +0000 https://bnewsup.com/?p=10547 उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, आगरा, और […]

The post Up waether news: यूपी में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में तेज बारिश के आसार appeared first on B News.

]]>

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, आगरा, और मेरठ समेत 60 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

पूर्वी यूपी में ज्यादा असर

पूर्वी उत्तर प्रदेश, खासकर गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर जैसे जिलों में अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन क्षेत्रों में 4-5 दिनों तक लगातार बारिश होती रहेगी। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को इन जिलों में सबसे अधिक बारिश की संभावना है।

मध्य और पश्चिमी यूपी में भी बारिश

मध्य यूपी के जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, और इलाहाबाद में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई, जिससे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। आगरा और फिरोजाबाद जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में भी जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यहां भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।

किसानों के लिए मिला संजीवनी का काम

अंबेडकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश ने किसानों के लिए राहत का काम किया है। धान की फसलें अच्छी बारिश के कारण संजीवनी पा रही हैं। हाल ही में नाग पंचमी पर्व पर हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

तापमान में गिरावट और सतर्कता

लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बिजली गिरने वाले क्षेत्रों में।

यह बारिश न केवल उत्तर प्रदेश में राहत का कारण बनी है, बल्कि कई क्षेत्रों में फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। IMD द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा।

The post Up waether news: यूपी में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में तेज बारिश के आसार appeared first on B News.

]]>
गोरखपुर के एक छात्र ने FB पर यूक्रेनी महिला के झांसी में आकर लूटा दी इस तरह से 40 लाख रुपए https://bnewsup.com/a-student-from-gorakhpur-looted-rs-40-lakh-from-a-ukrainian-woman-in-jhansi-on-facebook-in-this-way/ Sat, 11 May 2024 09:32:15 +0000 https://bnewsup.com/?p=8867 सोशल मीडिया जितना बढ़िया है उतना खतरनाक भी है गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र ने जालसाजों के चक्कर में आकर गवा दिया 40 लाख रुपए ले रहा है पुलिस की मदद। अगर आपके पास भी आ रही है विदेशी महिलाओं की फेसबुक पर मैसेज तो हो जाइए सावधान नहीं तो आप भी हो […]

The post गोरखपुर के एक छात्र ने FB पर यूक्रेनी महिला के झांसी में आकर लूटा दी इस तरह से 40 लाख रुपए appeared first on B News.

]]>
सोशल मीडिया जितना बढ़िया है उतना खतरनाक भी है गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र ने जालसाजों के चक्कर में आकर गवा दिया 40 लाख रुपए ले रहा है पुलिस की मदद।

अगर आपके पास भी आ रही है विदेशी महिलाओं की फेसबुक पर मैसेज तो हो जाइए सावधान नहीं तो आप भी हो सकते हैं जालसाजो का शिकार गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर मास्टर की पढ़ाई करने वाला एक छात्र यूक्रेन की महिला के झांसी में आकर भेज दी 40 लाख रुपए महिला ने युवक के पास फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज की जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ने लगा फिर महिला ने युवक से प्यार करने की नाटक करने लगी।

जिस के बाद महिला ने युवक से कहा आपके लिए यूक्रेन से गिफ्ट भेज रही हूं फिर यहां से शुरू हुआ पैसा लूटने की सिलसिला युवक ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार युवक के पास मुंबई एयरपोर्ट से फोन आया और बताया गया कि आपका यूक्रेन से एक पार्सल आया है जिसके लिए आपको पार्सल को लेने के लिए एडवांस पेमेंट करना होगा। इसके बाद युवक ने ऑनलाइन के माध्यम से 3 लाख 33 हजार भेज दिया, महिला ने युवक को इतना झासे मे ले ली थी कि उसकी बातों पर युवक को विश्वास हो गया था फिर विदेश से आए गिफ्ट को लेने के लिए युवक मोटी रकम खर्च करने को भी तैयार हो गया गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा छात्र ने अन्य छात्रों से उधार पैसा लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर करता रहा यहां तक की गिफ्ट को पाने के लिए युवक ने लोन भी ले लिया ठगी करने वाला व्यक्ति लगातार छात्र से पैसा की मांग करता रहा।

40 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने के बाद युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया जिसके बाद वह थाना पहुंचा और पूरी बात बताई पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया, युवक के परिवार वालों को जब पता चला कि युवक ने इतना पैसा गवा दिया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई जिस बेटे को परिवार वालों ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर मास्टर की पढ़ाई करने के लिए भेजा था कि नौकरी करेगा तो घर की हालात सुधरेंगे लेकिन युवक जालसाजो के चक्कर में पड़कर 40 लाख रुपए गंवा दिया है गोरखपुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

The post गोरखपुर के एक छात्र ने FB पर यूक्रेनी महिला के झांसी में आकर लूटा दी इस तरह से 40 लाख रुपए appeared first on B News.

]]>
Gorakhpur News: गोरखपुर से मुंबई कोलकाता दिल्ली बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट होगी शुरू कंपनी ने मांगी इजाजत https://bnewsup.com/gorakhpur-news-new-flight-will-start-from-gorakhpur-to-mumbai-kolkata-delhi-bengaluru-company-sought-permission/ Tue, 30 Apr 2024 05:20:59 +0000 https://bnewsup.com/?p=8468 गोरखपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए आकाश एयरलाइन कंपनी ने गोरखपुर एयरपोर्ट से देश के विभिन्न हिस्सों में यातायात सेवा शुरू करने के लिए स्लॉट बढ़ाए जाने की मांग की है इसके बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट की संख्या बढ़ जाएगी आपको बता दें कि आकाश एयरलाइन में प्रस्ताव भेजकर ने […]

The post Gorakhpur News: गोरखपुर से मुंबई कोलकाता दिल्ली बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट होगी शुरू कंपनी ने मांगी इजाजत appeared first on B News.

]]>
गोरखपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए आकाश एयरलाइन कंपनी ने गोरखपुर एयरपोर्ट से देश के विभिन्न हिस्सों में यातायात सेवा शुरू करने के लिए स्लॉट बढ़ाए जाने की मांग की है इसके बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट की संख्या बढ़ जाएगी आपको बता दें कि आकाश एयरलाइन में प्रस्ताव भेजकर ने विमान को उड़ाने के लिए इस स्लॉट की मांग की है। जिससे मुंबई दिल्ली हैदराबाद और कोलकाता के लिए गोरखपुर से विमान की संख्या बढ़ जाएगी।

विमान की संख्या बढ़ने से गोरखपुर क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ होगा क्योंकि उन्हें मुंबई दिल्ली हैदराबाद कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा वह आसानी से अपनी नजदीकी एयरपोर्ट गोरखपुर से यात्रा कर सकेंगे जिसको लेकर तैयारियां भी चल रही है। बात की जाए गोरखपुर एयरपोर्ट की तो गोरखपुर से इंडिगो और एयरलाइन एयर के 6 विमान दिल्ली मुंबई हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भरते हैं, गोरखपुर से आकाश एयरलाइन को मंजूरी मिलने के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ान की संख्या बढ़ जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की गोरखपुर से आकाश एयरलाइन 29 मई से सेवाएं शुरू कर रहा है इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है 29 में से दिल्ली के लिए गोरखपुर से 2:45 पर विमान उड़ेगा, जो कुछ मिनट में दिल्ली यात्रियों को पहुंचा देगा गोरखपुर एयरपोर्ट से शाम 7:20 पर आकाश एयरलाइन की प्लेन बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी, आपको बता दें कि गोरखपुर एयरपोर्ट से सुबह 7:00 से रात 9:00 बजे तक विमान की उड़ान होती है इसी वजह से इसी समय के बीच में आकाश और ने भी एयरपोर्ट प्रशासन से स्टॉल मांगा है, उम्मीद दिया जताया जा रहा है कि एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से जल्दी से स्वीकृत मिल जाएगी।

वहीं टूर प्लानर का कहना है कि गोरखपुर में यात्रियों की कमी नहीं है गोरखपुर में अगर प्लेन की संख्या बढ़ती है तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि गोरखपुर के यात्रियों को अन्य शहरों में जाने में काफी सहूलियत मिलेगी वहीं गोरखपुर से अब प्लेन की संख्या बढ़ने से गोरखपुर में भविष्य में पर्यटक की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post Gorakhpur News: गोरखपुर से मुंबई कोलकाता दिल्ली बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट होगी शुरू कंपनी ने मांगी इजाजत appeared first on B News.

]]>