Chandrayan 3 Archives - B News https://bnewsup.com/tag/chandrayan-3/ Uttar pradesh news Fri, 14 Jul 2023 07:29:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 /wp-content/uploads/2023/02/cropped-cropped-b-news-copy-1-32x32.jpg Chandrayan 3 Archives - B News https://bnewsup.com/tag/chandrayan-3/ 32 32 Chandrayan 3 live launch update: कुछ ही देरी में लॉन्च होगा चंद्रयान 3 भारत रचेगा इतिहास https://bnewsup.com/chandrayaan-3-live-launch-update-chandrayaan-3-will-be-launched-shortly/ Fri, 14 Jul 2023 07:29:49 +0000 https://bnewsup.com/?p=5353 भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने की राह पर चल चुका है भारत के वैज्ञानिक आज इतिहास रचेंगे कुछ ही घंटे में श्री हरी कोटा लॉन्च पैड से लॉन्च होगा चंद्रयान 3, चंद्रयान 2 को भारत के वैज्ञानिकों ने सफलता पूर्वक चांद के कक्षा में पहुंचा दिया था यह देखकर पूरे दुनिया के वैज्ञानिक […]

The post Chandrayan 3 live launch update: कुछ ही देरी में लॉन्च होगा चंद्रयान 3 भारत रचेगा इतिहास appeared first on B News.

]]>

भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने की राह पर चल चुका है भारत के वैज्ञानिक आज इतिहास रचेंगे कुछ ही घंटे में श्री हरी कोटा लॉन्च पैड से लॉन्च होगा चंद्रयान 3,

चंद्रयान 2 को भारत के वैज्ञानिकों ने सफलता पूर्वक चांद के कक्षा में पहुंचा दिया था यह देखकर पूरे दुनिया के वैज्ञानिक हैरान थे कि आखिर भारत यह उपलब्धि हासिल कैसे कर लिया लेकिन वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि अमेरिका जापान चीन जैसे देश भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं क्योंकि भारत के वैज्ञानिक अब आसमान में भी इतिहास रचने जा रहे हैं,

आज दोपहर भारत के वैज्ञानिक ISRO moon mission chandrayan 3 launch, करेंगे जिसका समय दोपहर 2:35 पर रॉकेट बूस्टर को लॉन्च किया जाएगा तो इसकी शुरुआती रफ्तार 1627 किमी प्रति घंटा होगी लॉन्च के समय 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा और रॉकेट की रफ्तार 6437 किमी प्रति घंटा हो जाएगा आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर अलग हो जाएंगे और रॉकेट रफ्तार 7000 किमी प्रति घंटा हो जाएगा,

Chandrayan 3 लॉन्च के 16 मिनट में पृथ्वी की बाहरी कक्षा तक पहुंच जाएगा क्रायोजेनिक इंजन स्टार्ट होने के बाद रॉकेट की रफ्तार 36968 किमी प्रति घंटा हो जाएगा मात्र 16 मिनट में चंद्रयान 3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो जाएगा और धीरे-धीरे आगे बढ़कर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा,

जिसको लेकर भारत के आम नागरिक से लेकर भारत के राजनेताओं की भी निगाहें भारत के चंद्रायन 3, मिशन पर टिकी हुई है चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग आप लाइव भी देख सकते हैं,

जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काफी उत्साहित है उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि यह दिन भारत के सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है तो 14 जुलाई 2023 के दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा चंद्रयान थी हमारा तीसरा चंद्र मिशन है अपनी यात्रा पर निकलेगा उल्लेखनीय है कि मिशन हमारे राष्ट्रीय की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगी, अगर इस बार चंद्रयान चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करता है तो भारत के इतिहास का सबसे बड़ा दिन होगा उम्मीद लगाए जा रहा है कि अगस्त तक चंद्रयान चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है चंद्रयान 2 के लैंडिंग के समय पृथ्वी से संपर्क टूट गया था जिस वजह से उसकी क्रैश लैंडिंग हुई और उसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं हुई जिसको देखते हुए इस बार चंद्रयान 3 में एडवांस फीचर लगाए गए हैं साथ में चंद्रयान 3 में आर्बिटर नहीं लगाया गया है

The post Chandrayan 3 live launch update: कुछ ही देरी में लॉन्च होगा चंद्रयान 3 भारत रचेगा इतिहास appeared first on B News.

]]>