Bhatni Deoria News: भटनी थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आठ चोरी के मोटरसाइकिल के साथ तीन साथी कर हुए गिरफ्तार

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद के भटनी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है आपको बता दें कि अंतर राज्य कर जो बिहार राज्य से आकर देवरिया में चोरी करते थे भटनी थाना पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है आपको बता दें कि देवरिया जनपद में लगातार भटनी बाजार से दो मोटरसाइकिल चोरी हुईं हैं इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई,

भटनी थाना क्षेत्र के केरवानिया पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान भटनी पुलिस को दो मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही गिरफ्तार किए गए, चेकिंग के दौरान 02 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों 01.विकास यादव पुत्र श्रीकान्त यादव निवासी-छपिया थाना खामपार जनपद देवरिया, 02.प्रिन्स माली पुत्र विरेन्द्र माली निवासी-बगहवां मिश्र थाना भोरे जनपद गोपालगंज (बिहार), 03.क्रान्ति कुमार गौड़ उर्फ प्रमोद पुत्र टुनटुन गौड़ निवासी-तिवारी बगहवां थाना भोरे जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त विकास यादव की निशानदेही पर उसके घर के पास छिपाकर रखी गयी चोरी की 03 मोटरसाइकिल तथा बटुउवा बाबा मन्दिर के पास नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी चोरी की 03 मोटरसाइकिलों तथा 06 अदद मास्टर-की को बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए बरामद मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।


इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना भटनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-205/2023 धारा-379 भादंसं, मु0अ0सं0-251/2023 धारा-379 भादंसं व 179(1) एमवी ऐक्ट, मु0अ0सं0-254/2023 धारा-379 भादंसं, मु0अ0सं0-67/2018 धारा-379 भादंसं का सफल अनावरण किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-


01.विकास यादव पुत्र श्रीकान्त यादव निवासी-छपिया थाना खामपार जनपद देवरिया,
02.प्रिन्स माली पुत्र विरेन्द्र माली निवासी-बगहवां मिश्र थाना भोरे जनपद गोपालगंज (बिहार),
03.क्रान्ति कुमार गौड़ उर्फ प्रमोद पुत्र टुनटुन गौड़ निवासी-तिवारी बगहवां थाना भोरे जनपद गोपालगंज (बिहार)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular