Deoria News: देवरिया पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का दो पालियों में हुआ प्रशिक्षण

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

प्रथम पाली और द्वितीय पाली में कुल 36 कार्मिक पाए गए अनुपस्थित

देवरिया, (  लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रथम पाली में कुल 600 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना था जिसमें 582 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, जबकि 18 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।

इसी प्रकार द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में कुल 600 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना था, जिसमें 582 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जबकि 18 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 36 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय टाउन हाल देवरिया एवं शिशु मान्टेसरी स्कूल टाउन हाल में चल रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान समस्त उपस्थित पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में आवश्यक बिन्दुओं पर मतदान प्रारम्भ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति के समय सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि द्वितीय प्रशिक्षण के समय अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से करेंगे।


प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने अनुपस्थित कार्मिकों के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग के कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। अन्यथा सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध 1951 की धारा-134 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular